बड़ी खबर

महाराष्ट्र : कोरोना के 43 हजार 697 नए मामले मिले, 49 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को राज्य में 43 हजार 697 कोरोना के नए मामले (43 thousand 697 new cases of corona) मिले हैं। इस दिन कोरोना से 49 लोगों की मौत (49 people died) हुई है। सूबे में अब कोरोना के 2 लाख 64 हजार 708 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें केवल मुंबई में ही 31 हजार 856 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में 4887 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक की कोरोना से मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 46591 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 7 करोड़ 25 लाख 31 हजार 814 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 73 लाख 25 हजार 825 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 69 लाख 15 हजार 407 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 1 लाख 41 हजार 934 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 94.40 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.93 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

मुंबई में मिले 6032 नए संक्रमित, 12 की मौत
बुधवार को मुंबई में कोरोना के 6,032 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12 की मौत हुई है। महानगर में 18,241 मरीज ठीक हुए हैं और सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 31,856 हो गई है।

मुंबई मनपा के अनुसार बुधवार को महानगर में बीते 24 घंटे में कुल 60 हजार 291 लोगों का कोरोना परीक्षण हुआ। इनमें 6032 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक मनपा इलाके में 1 करोडण् 47 लाख 78 हजार 095 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। रिकवरी रेट बढ़कर 95 फीसदी पर पहुंच गया है। संक्रमण दर 10 फीसदी और डबलिंग रेट 66 फीसदी पर आ गया है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए कुल 38,109 बेड आरक्षित रखे गए हैं। इनमें से महज 13.27 फीसदी यानी कुल 5,058 बेडों पर मरीजों का उपचार शुरू है, जबकि 87.73 फीसदी बेड रिक्त हैं। इसी क्रम में 2,244 मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को महानगर के विभिन्न अस्पतालों में 538 मरीजों को भर्ती कराना पड़ा, जिसमें 103 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मुंबई में इस समय कुल 31,856 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 9,66,985 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मुंबई में बुधवार को 12 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 11 पुरुष और एक महिला का समावेश है। मृतकों में नौ की आयु 60 साल और तीन की आयु 40 से 60 के बीच है। 10 मृतकों में कई गंभीर बीमारियां पहले से मौजूद थीं। मुंबई में अब तक कुल 16,488 मरीजों की मौत हुई हैं।

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 214 नए मामले मिले, 1091 हुए स्वस्थ
महाराष्ट्र में बुधवार को 214 नए ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं और 1091 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राज्य में इस समय 983 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है तथा सूबे में अब तक ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या बढक़र 2074 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि बुधवार को पुणे शहर में 158, मुंबई में 31, पुणे ग्रामीण में 10,कल्याण -डोंबिवली शहर व पिंपरी -चिंचवड़ में 4-4, नासिक, वसई -विरार, औरंगाबाद, जलगांव व अन्य क्षेत्रों में 1-1 इस तरह कुल 214 ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं। सूबे में पाए गए कुल 2074 ओमिक्रोन संक्रमितों में 983 का इलाज जारी है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में 740, मुंबई में 687, पिंपरी-चिंचवड़ में 118, नागपुर 116, सांगली 59,पुणे ग्रामीण में 56, मीरा भायंदर में 52,ठाणे शहर में 50, अमरावती में 25, औरंगाबाद में 20, पनवेल में 18,सातारा में 14, नई मुंबई में 13, उस्मानाबाद ,कल्याण -डोंबिवली व आकोला में 11-11, वसई -विरार में 7 ,बुलढ़ाणा में 6,भिवंडी निमाजपुर में 5, अहमदनगर व नासिक में 4- 4,नांदेड़ , उल्हासनगर, जालना, गोंदिया व लातुर में 3-3, गडचिरोली, नंदूरबार , सोलापुर व परभणि में 2-2, रायगढ,भंडारा, जलगांव व वर्धा में 1-1 व अन्य राज्य का 1 ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं। राजेश टोपे ने कहा राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है। इसलिए नागरिकों को घबराने की बजाय कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करना चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

थूक, मजहब और भारत का समाज

Thu Jan 20 , 2022
– डॉ. मयंक चतुर्वेदी देश के सभी ओर से इन दिनों एक के बाद एक थूक लगी रोटियां, फल, सब्जी और भी बहुत कुछ जो भी आपके भोज्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होता है, उसके संबंध में सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और फोटो आ रहे हैं। इन्हें देखकर यह विचार सहज आता है […]