img-fluid

महाराष्ट्र: अजान बनाम हनुमान चालीसा विवाद, सैकड़ों गिरफ्तार

May 04, 2022

सीआरपीएफ की 87 कंपनियां, होमगार्ड के 7 हजार जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात

855 कार्यकर्ताओं को नोटिस… 465 को मुंबई के बाहर भेजा

मुंबई। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के चलते कई शहरों में भोंगों पर चालीसा पाठ करते राज ठाकरे के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पूरे महाराष्ट्र में हाई अलर्ट घोषित किए जाने के साथ ही मुंबई में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ की 9 प्लाटून तथा  होमगाड्र्स एवं पुलिस के 7 हजार जवानों को भी बंदोबस्त में लगाया गया है।

हालांकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे की ओर से सरकार को दिया गया अल्टीमेटम आज पूरा हो गया है, लेकिन उनके कार्यकर्ता जगह-जगह उपद्रव पर आमादा हैं। वहीं मुंबई में भी चालीसा विवाद के चलते भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ही राज ठाकरे के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  उधर पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बावजूद  कांदिवली के चारकोप  सहित कुछ इलाकों में आज सुबह से मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

सात महिलाएं भी गिरफ्तार

नासिक में भी नमाज के दौरान हनुमान चालीसा बजाने पर सात महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

राज ठाकरे की गिरफ्तारी किसी भी क्षण संभव

औरंगाबाद में पिछले दिनों हुई रैली में अनियमितता को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार राज ठाकरे पर सख्त हो गई है।  रैली को लेकर राज ठाकरे के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 149 के तहत घर में नोटिस थमाया। वहीं औरंगाबाद में भी केस दर्ज कर लिया गया। अब राज ठाकरे की किसी भी क्षण गिरफ्तारी संभव है। वहीं ठाकरे कानूनी जानकारों से सलाह लेकर कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल करने की तैयारी में हैं।

अशांति फैलाने की आशंका में मुंबई से हकाला…

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई में हंगामा करने और अशांति फैलाने के लिए बाहर से लोग आने वाले थे। इसलिए पुलिस ने 855 संदिग्ध लोगों को नोटिस दिया है। इनमें से 465 को 15 दिन के लिए मुंबई से बाहर भेजा गया है।

मस्जिदों के बाहर तैनात रहें आरपीआई-ए कार्यकर्ता

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) ने मस्जिदों के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को तैनात रहने का निर्देश दिया है।  रामदास आठवले ने कहा कि अगर कोई मस्जिद से जबरदस्ती लाउडस्पीकर उतारने की कोशिश करेगा तो हम इसकी रक्षा करेंगे।

Share:

  • Grah Gochar: मई में शुक्र, मंगल और सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानें तारीख एवं समय

    Wed May 4 , 2022
    डेस्क: अंग्रेजी कैलेंडर के पांचवे माह मई में तीन प्रमुख ग्रह शुक्र, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस माह में सबसे पहले बुध ग्रह का वृष राशि में उल्टी चाल शुरु होगी. बुध के वक्री होने से राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. उसके बाद सूर्य की वृष संक्रांति प्रारंभ होगी. सूर्य का मेष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved