img-fluid

महाराष्ट्र में बदला कैबिनेट मीटिंग का शेड्यूल, फडणवीस की डिनर डिप्लोमेसी से सियासी हलचल तेज

August 24, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में सोमवार को बैठकों का दौर देखने को मिलेगा। नियमित रूप से मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) इस बार एक दिन पहले सोमवार दोपहर आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर महायुति के प्रमुख नेताओं की बैठक और डिनर का कार्यक्रम है। अचानक बदले कार्यक्रम ने महाराष्ट्र में सियासी अटकलों को और हवा दे दी है।

कैबिनेट के बाद महायुति नेताओं की बैठक
कैबिनेट की बैठक सोमवार दोपहर सह्याद्री गेस्ट हाउस में होगी। इसके बाद वर्षा बंगले पर मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के बीच चर्चा होगी। इसके बाद बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के प्रमुख नेताओं व मंत्रियों के लिए डिनर रखा गया है।

सरकारी तौर पर इस बैठक का उद्देश्य गठबंधन में बेहतर समन्वय, आपसी मतभेदों को दूर करना और सरकार के कामकाज में तेजी लाना बताया जा रहा है।


  • मंगलवार की बैठक सोमवार को क्यों?
    कैबिनेट बैठक का दिन बदलने की वजह मुख्यमंत्री फडणवीस का मंगलवार को मुंबई से बाहर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना बताई गई है। हालांकि, कैबिनेट के तुरंत बाद गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक और डिनर होने के कारण राजनीतिक हलकों में इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    फडणवीस के हालिया दिल्ली दौरे के बाद यह घटनाक्रम और भी चर्चा में आ गया है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की संभावना से इनकार किया है।

    सैनी की फडणवीस से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा
    इसी बीच रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। सैनी वर्षा बंगले पहुंचे, जहां फडणवीस ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

    बैठकों पर टिकीं निगाहें
    महाराष्ट्र में पहले से ही राजनीतिक बदलाव को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक का अचानक एक दिन पहले होना और उसके बाद महायुति के शीर्ष नेताओं का साथ बैठना इन अटकलों को और बढ़ा रहा है।

    हालांकि, अभी तक किसी बड़े फैसले या सत्ता-समीकरण में बदलाव की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर सोमवार को होने वाली कैबिनेट और महायुति की बैठकों पर है।

    Share:

  • गोलान हाइट्स पर अमेरिकी राजदूत के बयान से विवाद, ट्रंप की नीति से अलग दिखे तो दी सफाई

    Mon Aug 24 , 2026
    नई दिल्ली। गोलान हाइट्स (Golan Heights) को लेकर अमेरिकी राजदूत टॉम बराक (US Ambassador Tom Barrack) के एक बयान ने अमेरिका (America) और इजरायल (Israel) के बीच नई बहस छेड़ दी। बराक ने शुक्रवार को कहा था कि इजरायल अब भी गोलान हाइट्स पर कब्जा किए हुए है और यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved