बड़ी खबर

महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा बनी नंबर वन, राकांपा बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

मुंबई । महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सर्वाधिक सीट जीतकर नंबर वन पार्टी बन गई है। इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दूसरे नंबर पर और शिवसेना तीसरे रही। ग्राम पंचायत चुनाव में कभी नंबर वन रहने वाली कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और चौथे नंबर की पार्टी बन गई है।


मंगलवार को सुबह हुई अंतिम मतगणना के मुताबिक भाजपा ने कुल 3263 ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल किया है। इससे पहले भाजपा 257 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की थी। इस तरह भाजपा ने ग्राम पंचायत चुनाव में सबसे अधिक 3520 ग्राम पंचायतों पर अपना परचम लहराया है। राकांपा ने 2999 ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल की है। राकांपा ने 218 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की थी। इस तरह राकांपा ने कुल 3217 ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल किया है। शिवसेना ने 2808 ग्राम पंचायतों पर विजय हासिल की है और 278 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। इस तरह शिवसेना ने 3086 ग्राम पंचायतों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस पार्टी 2151 सीटों पर विजय हासिल की और 124 सीटों पर निर्विरोध जीती। इस तरह कुल 2275 ग्राम पंचायत हासिल किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 38 सीटों पर जीत व 5 सीट निर्विरोध इस तरह कुल 43 ग्राम पंचायत हासिल किया है। स्थानीय गठबंधन ने 2510 ग्राम पंचायतों पर जीत व 520 ग्राम पंचायतों को निर्विरोध तरीके से चुने गए। इस तरह कुल 3030 ग्राम पंचायत हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में 15208 ग्रामपंचायतों में से 1382 ग्राम पंचायतों का चुनाव निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गया था। 13834 ग्राम पंचायतों का चुनाव 15 जनवरी को हुआ था। इनमें से 65 ग्राम पंचायतों का नतीजा अभी तक नहीं हो सका है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा में विश्वास जताते हुए उसे सर्वाधिक ग्राम पंचायत सौंपा है। राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार से सूबे की जनता नाराज थी और अपनी नाराजगी इस चुनाव में व्यक्त किया है। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने भाजपा के दावों को निराधार बताया है। मलिक ने कहा कि राज्य की जनता ने 80 फीसदी से ज्यादा ग्रामपंचायतें महाविकास आघाड़ी को सौंप दिया है। भाजपा हमेशा झूठ बोलती है और उसका दावा झूठा है।

Share:

Next Post

दस्‍त डायरिया से निजात दिलाएगें ये घरेलू उपाय

Tue Jan 19 , 2021
आज के समय में पेट की कई समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं, जिनमें डायरिया यानि दस्त सबसे आम है। ये न केवल छोटे बच्चों, बल्कि बड़ों के लिए भी कई बार परेशानी खड़ा कर देती है। बार-बार लिक्विड डिफिकेशन, पेट में मरोड़ और खाना ठीक से नहीं पचना इसके कुछ लक्षण हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों […]