img-fluid

श्रीलंका में आज महिंदा राजपक्षे चौथी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

August 09, 2020


कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे आज एक ऐतिहासिक बौद्ध विहार में देश के प्रधानमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ लेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) के 74 वर्षीय नेता महिंदा राजपक्षे उत्तरी कोलंबो के उपनगर केलानिया में स्थित राजमहा विहार में नौवीं संसद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। उन्हें 5 लाख से अधिक वैयक्तिक प्राथमिकता वोट मिले, जो देश के चुनावी इतिहास में सर्वाधिक हैं।

महिंदा नीत एसएलपीपी ने आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। सत्ता पर राजपक्षे परिवार की पकड़ और मजबूत करने को लेकर संविधान संशोधन के लिए यह बहुमत महत्वपूर्ण साबित होगा। पार्टी ने 145 सीटों पर और सहयोगी दलों के साथ कुल 150 सीटों पर जीत हासिल की है, जो 225 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई है। 68 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और मतदान प्रतिशत 59.9 रहा था।

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार नया मंत्रिमंडल सोमवार को शपथ ग्रहण करेगा, इसके बाद राज्य एवं उपमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। नव निर्वाचित सरकार ने मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 26 सीमित रखने का निर्णय किया है, हालांकि 19वें संविधान संशोधन के प्रावधानों के तहत इसे बढ़ा कर 30 किया जा सकता है। बतादें राजपक्षे परिवार का श्रीलंका की राजनीति पर दो दशक से वर्चस्व है। इसमें एसएलपीपी संस्थापक एवं इसके राष्ट्रीय संयोजक बासिल राजपक्षे, जो राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई और महिंदा से बड़े हैं, भी शामिल हैं। महिंदा 2005 से 2015 के बीच करीब एक दशक तक राष्ट्रपति रह चुके हैं।

Share:

  • पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने की नाकाम

    Sun Aug 9 , 2020
    नई दिल्‍ली । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुजरात और राजस्थान से सटी अतंरराष्ट्रीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश में एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ की टीम रात को गश्त लगा रही थी, उसी समय पाकिस्तान की ओर से एक शख्स को भारत की सीमा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved