
भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में स्थित शिवाजी नगर में एक महिला के यहां काम करने वाली घरेलू नौकरानी को महिला के कुत्ते ने कल सुबह काट लिया। पहले दोनों में समझौता होने की बात आ रही थी, लेकिन दोपहर में महिला ने मामला दर्ज करा दिया। हबीबगंज पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय लक्ष्मी पति कन्हैयालाल भीम नगर में रहती है और घरेलू नौकरानी है। लक्ष्मी छह नंबर के पास स्थित एकता परिसर में रहने वाली शालिनी नाम की महिला के यहां काम करती है। कल सुबह जब लक्ष्मी काम करने पहुंची तो शालिनी का कुत्ता उसे काट लिया। हबीबगंज पुलिस ने शालिनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बैरसिया थाने के हबीबगंज सरखंडी गांव में रहने वाले महेंद्र कडेरे को पड़ोस में रहने वाले अमर सिंह के कुत्ते ने काट लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved