img-fluid

काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के बाद तुर्किश एयरलाइंस के विमान में लगी आग

May 11, 2026

नई दिल्ली। नेपाल की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) पर रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब इस्तांबुल से आए तुर्किश एयरलाइंस (turkish airlines) के विमान के टायर में लैंडिंग के तुरंत बाद आग लग गई। विमान में 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर सवार थे। अचानक उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान रनवे पर उतर चुका था, तभी उसके एक टायर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकेंड में आग दिखाई देने लगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दमकल की गाड़ियां विमान के आसपास नजर आ रही हैं।

स्थिति बिगड़ती देख एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एयरपोर्ट सुरक्षा विभाग के एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया कि तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।


  • जानकारी के अनुसार विमान में कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी भी यात्रा कर रहे थे। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल तकनीकी टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    Share:

  • आपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान हार के दिन भी मना रहा जीत का जश्न, शहबाज ने रचा मारका-ए-हक का पाखंड

    Mon May 11 , 2026
    इस्लामाबाद. पिछले साल भारतीय सेना (Indian Army) के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के खौफ से सहमे पाकिस्तान (Pakistan) ने अब अपनी खीझ मिटाने के लिए 10 मई को ‘मारका-ए-हक’ (Maraka-e-Haq) दिवस के रूप में मनाने का पाखंड रचा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने रविवार को इस्लामाबाद में इसकी घोषणा की। यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved