विदेश

नेपाल के माउंट एवरेस्ट के पास हिमस्खलन से हुआ बड़ा हादसा

काठमांडू (kathmandu)। नेपाल (Nepal) के माउंट एवरेस्ट (mount everest) के पास हिमस्खलन (avalanche) में तीन शेरपा गाइडों की बर्फ में दबकर मौत हो गई है। हिमस्खलन (avalanche) के बाद गम हुए तीनों गाइडों को खोजने के लिए हेलीकॉप्टर (helicopter) से सर्च ऑपरेशन (surgery) चलाया गया, लेकिन उनके शव बरामद नहीं हो सके हैं।

सोलुखुम्बु जिला प्रशासन कार्यालय के सूचना अधिकारी सीता अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन की घटना आज बुधवार सुबह 11 बजे हुई। हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाने पर तीन लापता शेरपा गाइडों की मौत होने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में तेंबा तेनजी शेरपा, लक्पा रीता शेरपा और बदुरे शेरपा हैं। यह तीनों माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दल के सदस्यों के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाने में कार्यरत थे। वे इमेजिन ट्रैक से एवरेस्ट पर चढ़ने वाले गाइड थे। इनके शव बरामद नहीं हो सके हैं, क्योंकि वे काफी गहराई (खोच) में दबे हुए हैं।



घटना स्थल एवरेस्ट के पास नामचे बाजार से तीन दिन की पैदल दूरी पर है। पर्यटन विभाग ने बताया है कि यह जगह 5,700 मीटर की ऊंचाई पर है। तीनों मृतक एवरेस्ट पर चढ़ने से पहले अभ्यास कर रहे थे। एवरेस्ट चढ़ाई का मौसम शुरू हो रहा है। इससे पहले पर्वतारोही और सहायक पूर्व प्रशिक्षण के लिए एवरेस्ट के निकट पहुंचते हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग ने पहले ही इस सीजन में 66 पर्वतारोही समूहों के 559 लोगों को अनुमति दे दी है। एवरेस्ट पर चढ़ने वाली 24 पर्वतारोही टीमों में 41 महिलाओं सहित 243 लोग हैं।

Share:

Next Post

गुरू के राशि परिवर्तन से मेष में बन रहा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों के लिए होगा शुभ और लाभकारी

Thu Apr 13 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि (Aries) में गोचर करने जा रहे हैं. इसी दिन 4 ग्रहों का अनोखा संयोग भी बनने जा रहा है. दरअसल, मेष राशि में अभी राहु और बुध विराजमान हैं. यहां 14 अप्रैल को सूर्य और 22 अप्रैल को गुरु आकर चतुर्ग्रही योग बनाएंगे. गुरु […]