img-fluid

इटली में नाव टूटने से बड़ा हादसा, एक नवजात समेत 59 लोगों की मौत

February 27, 2023

नई दिल्ली। इटली में समुद्र में प्रवासी नाव टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मेनलैंड के दक्षिणी तट के पास समुद्र में एक लकड़ी की नाव के टूटने के बाद तट रक्षक और अग्निशामकों ने 59 से अधिक शव बरामद किए हैं। ये शव बहकर समुद्र तट पर आ गए थे।

स्थानीय मीडिया के बताया कि देर सुबह तक 59 शव निकाले जा चुके थे और 58 लोगों को बचा लिया गया था। इटली की समाचार एजेंसी एजीआई ने कहा कि शवों में एक नवजात बच्चे का भी शव है।


तड़के घटना का शिकार हुई नाव
जानकारी के मुताबिक, 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही नाव आयोनियन सागर में तड़के सुबह हादसे का शिकार हो गई। बचाव बलों के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि नाव में 180 से अधिक लोग सवार हो सकते हैं।

27 लोगों ने तैरकर बचाई जान
जीवित बचे लोगों में से लगभग 27 खुद ही तैरकर तट पर आ गए थे। लकड़ी के टुकड़े समुद्र तट पर बिखरे हुए मिले जहां नाव टूट गई थी। बचाव गोताखोरों सहित अग्निशामकों ने 28 शव बरामद किए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं था कि नाव कहां से निकली थी, लेकिन कैलाब्रिया में आने वाले प्रवासी जहाज आमतौर पर तुर्की या मिस्र के तटों से आते हैं।

Share:

  • Nokia ने एक साथ लॉन्‍च किए तीन नए स्‍मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये जबरदस्‍त फीचर्स

    Mon Feb 27 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। टेक कंपनी Nokia ने बार्सिलोना में MWC 2023 में तीन नए स्मार्टफोन Nokia G22, Nokia C32 और Nokia C22 लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन तीन दिन तक की बैटरी लाइफ और बेहतर इमेजिंग क्वालिटी के साथ आते हैं। यहां हम आपको Nokia के इन तीन नए लेटेस्ट स्मार्टफोन्स (latest smartphones) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved