img-fluid

इंदौर में बारिश के दौरान बड़ा हादसा, चलती कारों पर गिरा पेड़, डिप्टी-कलेक्टर की मां की मौत, 3 घायल

September 07, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) में सोमवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर भारी-भरकम पेड़ गिर गया। कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान राधा देवी सिंघी (75) के रूप में हुई है। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। घायलों में वैशाली जायसवाल (55) और प्रखर सिंघी (25) शामिल हैं। प्रखर सिंघी डिप्टी कलेक्टर के भतीजे बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों की बैठक ले रही थी डिप्टी कलेक्टर
पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी नर्मदा घाटी विभाग की बैठक में थीं। जानकारी मिलते ही कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने बैठक निरस्त कर सभी को मौके पर भेजा और राहत-बचाव का काम शुरू कराया। महिला करीब डेढ़ घंटे तक दबी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राधा देवी सिंघी की गर्दन गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया।


  • एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक, पुलिस ने राधा देवी सिंघी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

    Share:

  • सत्य निकेतन हादसे में इमारत के मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार

    Mon Sep 7 , 2026
    नई दिल्ली । सत्य निकेतन हादसे में (In Satya Niketan incident) इमारत के मालिक हरिराम बंसल (Building owner Hariram Bansal) गिरफ्तार किए गए (Has been Arrested) । अधिकारियों ने बताया कि हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है। घटना के बाद से हरिराम बंसल का कोई पता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved