img-fluid

श्रीनगर में बड़ा हादसा, नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन; 9 जवान घायल

February 21, 2026

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ वाहन हादसे का शिकार हो गया है. बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा. इस हादसे में वाहन में सवार 9 जवानों के घायल होने की जानकारी है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जवानों को नहर से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है.


  • बताया जा रहा है कि शनिवार को अहमद नगर रोड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा. घटना के समय बुलेटप्रूफ वाहन में 9 जवान सवार थे. सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों की मदद से बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.

    स्थानीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर इलाके में डगपोरा-उमरहैर रोड पर यह हादसा हुआ है. ड्राइवर का वाहन पर कंट्रोल खोने के कारण हादसा हुआ है. घायल जवानों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. नहर में गिरे वाहन को क्रेन के सहारे बाहर निकाल लिया गया है. अधिकारी का कहना है कि स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है. सभी की हालत ठीक बताई जा रही है.

    Share:

  • 'टैरिफ से वसूला हुआ पैसा वापस होना चाहिए', टैरिफ पर बवाल के बीच बोले अमेरिकी सांसद

    Sat Feb 21 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार नीति पर सियासी घमासान और तेज हो गया है। अमेरिकी सीनेटर चक शूमर ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को “गैरकानूनी” बताते हुए साफ कहा है कि जो पैसा वसूला गया है, वह लौटाया जाना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved