img-fluid

इंदौर में लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारी 90 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

April 08, 2026

इंदौर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, फरियादी राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, निवासी रामनगर  ग्वालियर, जो सांई एसोसिएट फर्म में लायजनिंग मैनेजर हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी फर्म ने सितंबर 2025 में राऊ से बामपुरा तक इलेक्ट्रिक सिटिंग का काम 20 लाख रुपए में लिया था, जिसे एक माह में पूरा  कर दिया गया था। काम पूरा  होने के बाद जीएसटी सहित 17 लाख रुपए का भुगतान बाकि था।



  • शिकायत में बताया गया कि भुगतान जारी करने के एवज में आरोपी बालकुमार जैन सहायक यंत्री/प्रभारी कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत व यांत्रिकी संभाग इंदौर ने 4% के हिसाब से 60 हजार रुपए और आरोपी धीरेंद्र कुमार नीमा सब इंजीनियर/प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी ने 2% के हिसाब से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस प्रकार कुल 90 हजार रुपए की मांग की गई थी। फरियादी राघवेंद्र  ने इसकी शिकायत राजेश सहाय एसपी, लोकायुक्त से की। शिकायत की जाँच के बाद 7 अप्रैल को ट्रैप दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी बालकुमार जैन को 60 हजार रुपए और धीरेन्द्र कुमार नीमा को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • ओडिशा के विकास में अदानी ग्रुप का बड़ा निवेश, ₹33,000 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

    Wed Apr 8 , 2026
    नई दिल्ली। अदानी ग्रुप ने ओडिशा में तीन बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की है। इसके तहत, पहला, भुवनेश्वर इंफो वैली में डेटा सेंटर के लिए ₹800 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इससे लगभग 200 प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे जो राज्य को डिजिटल इकोनॉमी में मजबूती देगा। दूसरा, कटक के पास थर्मल पावर प्लांट के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved