img-fluid

भोपाल में 19 नवंबर को बीजेपी की बड़ी बैठक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लेंगे क्लास

November 16, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में आगामी 19 नवंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भोपाल आ रहे हैं, जो पार्टी के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर रहेगा जोर
राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। इसका मुख्य एजेंडा सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय को मजबूत करना है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके अलावा सरकार और संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी इस महामंथन में हिस्सा लेंगे।


  • सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने पहले ही सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 30 नवंबर तक की डेडलाइन तय कर रखी है। 19 नवंबर को होने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से इसी बात की समीक्षा की जाएगी कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यकारिणी गठन का काम कहाँ तक पहुँचा है।

    Share:

  • भारतीय रेल मंत्रालय सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए - सुप्रीम कोर्ट

    Mon Nov 16 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने निर्देश दिया कि भारतीय रेल मंत्रालय (Indian Ministry of Railways) सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को (To Passengers on all Railway Stations) आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए (Should provide Essential Amenities) । सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेल मंत्रालय को देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को साफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved