
इंदौर। इंदौर में साइबर ठगों के निशाने पर अब बुजुर्ग नागरिक हैं। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पेंशन रुकने का डर दिखाकर ठगों ने उनके बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। ठगों ने न केवल महिला से पासवर्ड हासिल किए, बल्कि मोबाइल का रिमोट एक्सेस लेकर उनकी मेहनत की कमाई लूट ली।
ठगी की यह वारदात शिव मोती नगर की रहने वाली राखी आहुजा के साथ हुई। 29 अप्रैल को उनके पास एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को SBI का अधिकारी बताया। ठग ने बेहद शातिर तरीके से महिला को डराया कि यदि उन्होंने पेंशन डेटा अपडेट नहीं किया, तो उनकी मासिक पेंशन बंद हो जाएगी।पेंशन रुकने के डर से बुजुर्ग महिला ठग की बातों में आ गईं। आरोपी ने झांसा देकर उनके फोन में एक स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाया और उनके बैंक खातों व ओटीपी की जानकारी ले ली। जैसे ही ठग को मोबाइल का कंट्रोल मिला, उसने दो अलग-अलग खातों से कुल 1 लाख 49 हजार 727 रुपये अलग-अलग यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर लिए। भंवरकुआं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved