
कांकेर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सामने आ रही है। यहां शनिवार दोपहर को एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण विस्फोट का मामला सामने आया है। वहीं अबतक की मिली जानकारी के मुताबिक इस आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो हो गए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि राज्य को 31 मार्च को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सल गतिविधियों से जुड़ी विस्फोट की यह पहली घटना है।
घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। यहां कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने और गश्त के लिए भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान अचानक आईईडी विस्फोट हो गया। इस हादसे में जीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आनन-फानन में घायल जवानों को अस्पताल भेज गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved