
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार यानी 15 नवंबर को उरी सेक्टर के LOC पर कुछ आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। इस दौरान भारतीय सेना के साथ उनकी मुठभेड़ हुई जिसमें सेना ने 2 आंतकियों को मार गिराया है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आंतकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। मगर सेना को उनके हलचल की जानकारी मिल गई। इसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुआ जिसमें दो आंतकी मारे गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved