img-fluid

करोड़ों आधार यूजर्स को बड़ी राहत! UIDAI ने फ्री अपडेट की डेडलाइन बढ़ाई

May 22, 2026

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में हमारी पहचान का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर वित्तीय और प्रशासनिक काम में इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में इस दस्तावेज़ का पूरी तरह से अपडेटेड रहना बेहद जरूरी है. अगर आपने लंबे समय से अपने आधार में कोई बदलाव या ताजा जानकारी अपडेट नहीं की है, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के करोड़ों नागरिकों को सहूलियत देते हुए आधार में मुफ्त दस्तावेज़ अपडेट करने की समयसीमा को पूरे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है. जो ऑनलाइन सेवा 15 जून 2026 से सशुल्क होने वाली थी, अब वह 14 जून 2027 तक पूरी तरह निशुल्क रहेगी.

UIDAI लगातार नागरिकों को अपने दस्तावेज़ अपडेट करने के लिए बोल रहा रहा है. खासतौर पर उन लोगों को, जिनका कार्ड सालों पहले बना था और उन्होंने कभी इसे अपडेट नहीं किया. पहचान और पते के प्रमाण को अपडेट रखने से सरकारी डेटाबेस सटीक रहता है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि आप अपनी पहचान (Proof of Identity) तथा पते (Proof of Address) से जुड़े कागजात बिना एक भी रुपया खर्च किए ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह मुफ्त सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर ही उपलब्ध है. अगर आप यही काम किसी फिजिकल सेंटर पर जाकर करवाते हैं, तो आपको तय शुल्क चुकाना पड़ेगा.


  • सिर्फ डेडलाइन ही नहीं, बल्कि डिजिटल ढांचे के मोर्चे पर भी बड़े बदलाव हो रहे हैं. UIDAI ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका पुराना मोबाइल एप्लिकेशन ‘mAadhaar’ जल्द ही बंद कर दिया जाएगा. अब यूज़र्स को एक बिल्कुल नया और एडवांस ‘Aadhaar’ ऐप डाउनलोड करना होगा. इस नए प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स को ज्यादा सुरक्षित क्यूआर (QR) कोड आधारित डेटा शेयरिंग का विकल्प दिया गया है. इसके अलावा, प्राइवेसी कंट्रोल को पहले से कहीं बेहतर बनाया गया है जिससे डिजिटल पहचान का रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा.

    इस पूरी तकनीकी प्रक्रिया को आम लोगों के लिए बेहद आसान बनाया गया है. सबसे पहले आपको myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा. वहां अपना आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी (OTP) की मदद से सुरक्षित लॉगिन करें. स्क्रीन पर आपको अपनी मौजूदा प्रोफाइल दिखेगी. अपनी पहचान और पते की बारीकी से जांच करें. अगर सब कुछ एकदम सही है, तो ‘I verify that the above details are correct’ विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ें. इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपने पहचान पत्र का विकल्प चुनें और संबंधित दस्तावेज़ की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें. इसी तरह पते का प्रमाण भी अपलोड करें. ध्यान रहे कि फाइल का साइज़ 2 MB से कम हो, साथ ही वह JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में ही होनी चाहिए. अपनी सहमति देकर प्रक्रिया पूरी कर लें.

    ऑनलाइन सुविधा ने कई चीजें आसान जरूर कर दी हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ अहम काम अब भी केवल एनरोलमेंट सेंटर पर ही होते हैं. अगर आपको अपने बायोमेट्रिक डेटा यानी फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली (आईरिस स्कैन) या अपनी तस्वीर में कोई बदलाव करना है, तो यह घर बैठे संभव नहीं है. इसके अलावा अपने नाम, जन्मतिथि (DOB), लिंग या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में सुधार करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर ही जाना होगा.

    Share:

  • जबलपुर नगर निगम ने रचा इतिहास मकान सूचीकरण में मध्य प्रदेश में अव्वल

    Fri May 22 , 2026
    जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में संस्कारधानी जबलपुर के नाम एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। नगर निगम ने अपनी प्रशासनिक दक्षता और टीम वर्क की मिसाल पेश करते हुए, जनगणना के अंतर्गत होने वाले मकान सूचीकरण के कार्य को समय सीमा से पहले पूरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved