देश

मेडिक्लेम पॉलिसी में बड़ी राहत, सरोगेसी और बांझपन बीमे में शामिल

नई दिल्ली।  बीमा नियामक इरडा (IRDA) ने ग्राहकों (Custmer) को बड़ी राहत देते हुए हेल्थ इंश्योरेंस कवर (ealth Insurance Cover) में बांझपन और सरोगेसी भी शामिल कर लिया है। इसके लिए  सभी बीमा कंपनियों को निर्देश जारी किया है। इरडा ने कंपनियों को कहा कि वे अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसीज  के तहत सरोगेसी के खर्चे को भी कवर करें। इस कदम से उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो बच्चे पैदा करने के लिए सरोगेसी का विकल्प चुनते हैं। इसमें सरोगेट मां का मेडिकल ट्रीटमेंट, डिलीवरी और डिलीवरी के बाद की देखभाल का खर्चा शामिल है। सरोगेसी एक ऐसी मेडिकल प्रोसेस हैं, जहां एक महिला किसी दूसरे व्यक्ति या कपल के लिए गर्भधारण करने के लिए सहमत होती हैं। ये ऐसे कपल होते हैं, जो खुद बच्चा पैदा नहीं कर सकते। यह प्रोसेस बीते कुछ वर्षों से काफी लोकप्रिय हुई है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि बड़ी संख्या में कपल्स फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

Share:

Next Post

कर्नाटक की जीत से बदले हालात, मध्यप्रदेश में भी भाजपा चौकन्नी

Sun May 14 , 2023
भोपाल। 18 साल से मध्यप्रदेश पर राज कर रही भारतीय जनता पार्टी  कर्नाटक चुनाव (Karnatka Election) के फैसले को देखकर चौकन्नी हो गई है। राज्य की स्थिति बिल्कुल कर्नाटक की तरह ही है, जहां पिछला चुनाव हारने के बाद भाजपा (BJP) ने जोड़-तोड़ कर सरकार बनाई थी। यहां भी कांग्रेस भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के साथ-साथ उन्हीं […]