img-fluid

मई-जून में सेना के शीर्ष पदों पर हो सकता है बड़ा फेरबदल, CDS समेत तीनों सेनाओं में बदलेंगे प्रमुख चेहरे

March 22, 2026

नई दिल्ली। देश के सैन्य नेतृत्व (Military Leadership) में आने वाले महीनों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगले तीन महीनों के भीतर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख (Chief of Naval Staff) और डीआरडीओ प्रमुख (DRDO Chief) जैसे अहम पदों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। इस बदलाव की शुरुआत नए CDS की नियुक्ति से होगी।

मौजूदा CDS, जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। वे देश के दूसरे CDS हैं और करीब चार साल से इस पद पर कार्यरत हैं। सरकार अप्रैल के अंत तक नए CDS के नाम पर अंतिम फैसला ले सकती है।

इसी क्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी मई के अंत में 62 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वहीं, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को रिटायर होंगे, जब वे अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष पूरी कर लेंगे।


  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. समीर कामत का कार्यकाल भी 31 मई को समाप्त होने जा रहा है। हालांकि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह अभी अपने पदों पर बने रहेंगे, क्योंकि उनका कार्यकाल इस साल अक्टूबर तक है।

    नए CDS के चयन को लेकर सरकार ने पात्रता नियमों में बदलाव किया है। अब तीनों सेनाओं के थ्री-स्टार रैंक के वे अधिकारी (लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल), जो वर्तमान में सेवा में हैं या पिछले दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए हैं, इस पद के लिए पात्र होंगे। हालांकि चयन के समय उनकी आयु 62 वर्ष से कम होना अनिवार्य है।

    सरकार के पास करीब 150 से अधिक योग्य अधिकारियों का विकल्प मौजूद है, जिनमें से नए CDS का चयन किया जाएगा। संभावना है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति अप्रैल के अंत तक इस पर अंतिम मुहर लगा देगी।

    Share:

  • राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान... बोले- देश में खुलेंगे 100 नए सैनिक स्कूल... NCC कैडेटों की संख्या में होगी भारी वृद्धि

    Sun Mar 22 , 2026
    नई दिल्ली। देश की रक्षा तैयारियों (Country Defense Preparedness) और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने बड़ी घोषणाएं की हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (Sainik School Ghorakhal) के डायमंड जुबली समारोह (Diamond Jubilee Celebration) को संबोधित करते हुए उन्होंने देश भर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved