img-fluid

देवास जिले में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत

May 21, 2026

देवास। देवास जिले (Dewas District) के खातेगांव (Khategaon) थाना क्षेत्र के ग्राम राजोर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। नर्मदा नदी में नहाने गए तीन किशोरवय दोस्त गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय कुछ किशोर और युवक नर्मदा नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान इनमें से तीन किशोर नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और देखते ही देखते पानी में डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और स्थानीय तैराक तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी गई।


  • सूचना के बाद खातेगांव थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं खोज अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। खातेगांव थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी ने बताया कि मृतकों की पहचान सनी राव, गोलू राव और आयुष राव के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

    पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि घटना के दौरान उनका एक और साथी भी डूबने लगा था, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share:

  • मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक ले रहे हैं पांच देशों का दौरा पूरा कर दिल्‍ली लौट आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Thu May 21 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पांच देशों का दौरा पूरा कर दिल्‍ली लौटने पर (After returning to Delhi after completing his Five-Nation Tour) मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक ले रहे हैं (Is holding an important meeting of Council of Ministers) । प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों का एक हाई-प्रोफाइल कूटनीतिक दौरा पूरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved