img-fluid

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 यात्रियों की मौत

April 23, 2026

नई दिल्ली: उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी गढ़वाल जिले (Tehri Garhwal District) में गुरुवार दोपहर के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. चंबा-कोटि रोड (Chamba-Koti Road) पर एक गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. आनन-फानन में SDRF को बुलाया गया. फिलहाल SDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. गहराई अधिक होने के चलते SDRF को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग रहा है.

बता दें कि यह दर्दना हादसा चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था. चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास अचानक कैंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. बताया जा रहा कि कैंपर में करीब 9 से 10 लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया.


  • टिहरी की DM ने दी हादसे की जानकारी
    घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. टिहरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की. टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि एक गाड़ी खाई में गिर गई. अब तक 8 यात्रियों के मौत की जानकारी मिली है. मौके पर पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

    CM धामी ने हादसे पर दुख जताया
    वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने ‘X’ पर लिखा कि, “जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

    Share:

  • झालमुड़ी मैंने खाई, झाल (मिर्ची) टीएमसी को लगी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Thu Apr 23 , 2026
    कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई (I ate Jhalmuri), झाल (मिर्ची) टीएमसी को लगी (TMC got Chilli) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने चुटकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved