img-fluid

जनगणना पर बड़ा ट्विस्ट, पूरे देश में लागू, बंगाल में रोका गया नोटिफिकेशन

March 31, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि, इस बीच अभी तक जनगणना कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. इस मुद्दे को रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने राज्य सरकार के सामने उठाया है. उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण को पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय है. उम्मीद की जा रही है कि पश्चिम बंगाल जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर देगा, क्योंकि यह कानूनी रूप से जरूरी प्रक्रिया है.


  • जनगणना 2027 दो चरणों में होगी. पहला चरण हाउस लिस्टिंग और मकानों की गिनती का है, जबकि दूसरा चरण जनसंख्या की गिनती का होगा. पहले चरण के तहत हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने-अपने नोटिफिकेशन के जरिए 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच 30 दिन का समय तय करेंगे, जिसमें घरों की गिनती का काम किया जाएगा. इसके अलावा लोगों को खुद से अपनी जानकारी देने का विकल्प भी मिलेगा, जो हाउस लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले शुरू होगा. जनगणना एक केंद्र सरकार का विषय है और इसे Census Act 1948 और 1990 के नियमों के तहत किया जाता है. हालांकि इसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से पूरा किया जाता है.

    Share:

  • UP में उठक-बैठक करने वाले IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, कहा- वेतन तो आ रहा लेकिन...

    Tue Mar 31 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने आज (मंगलवार) को अचानक इस्तीफा दे दिया है. 2022 बैच के आईएएस ने अपने इस्तीफे में लंबे समय से पोस्टिंग न देने का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा एसडीएम रहते सख्त कार्रवाई के बाद हटाये जाने के बाद वेतन तो मिल रहा है, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved