मनोरंजन

ब्वॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के लिए Malaika Arora बनीं Cheerleaders

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिलेशनशिप के चर्चे आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अकसर फोटो और वीडियो शेयर करते हैं जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक होती है। इस समय बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप में होने की चर्चा है। दोनों अक्सर साथ में पार्टी और डिनर पर स्पॉट किए जाते हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को चीयर करते हुए फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर को भी टैग किया है। मलाइका अरोड़ा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फिल्म के बारे में बात करें तो इसकी कहानी क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के अलावा नीना गुप्ता और अदिती राव हैदरी भी मुख्य किरदार में हैं। साथ ही सोनी राजदान भी इसमें नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। कोविड-19 के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था।



विदित हो कि हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बच्चे से मिलने पहुंची मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस लुक जमकर वायरल हुई थी। ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ही बहन अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर भी करीना कपूर के घर पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं है। जिसमे मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। उन्‍होंने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बेबो से मिलने पहुंची मलाइका अरोड़ा ने काले और सफेद रंग की स्ट्राईप वाली मिडी ड्रेस पहन रखी है। जिसकी स्वीटहार्ट डीप कट नेकलाइन और स्लीव पर बनीं फ्रिल डिजाइन इसे क्यूट और ग्लैमरस लुक दे रही है।

Share:

Next Post

Indian Army के उत्तरी कमान से Operation data हुए लीक, 3 जवानों पर शक, हो रही छानबीन

Thu Mar 4 , 2021
नई दिल्ली । सेना (Indian Army) उधमपुर में उत्तरी कमान (Northern Command) मुख्यालय  से संवेदनशील ऑपरेशनल डेटा (Operation data) के कथित लीक किये जाने की जांच की कर रही है. इस जांच के दौरान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (Pakistani intelligence agencies) से जुड़ा एक ड्रग रैकेट सामने आया है. शुरुआती जांच में तीन जवानों के कथित […]