
मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिलेशन किसी से छिपा नहीं है. दोनों ने सबके सामने अपने रिश्ते को स्वीकार किया है. दोनों आज कल अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शो ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ (India’s Next Top Model) में नजर आ रही हैं. इस शो में उनके साथ मिलिंद सोमन और अनुषा नजर आ रहे हैं. इस शो के एक एपिसोड के दौरान मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कुछ ऐसा कहा कि लोग इस पर खूब चर्चाएं कर रहे हैं.
दरअसल, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी पसंद बताई है. उन्होंने बाताया कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा, ‘मुझे वो लड़के काफी पसंद है जो थोड़े रफ हो. चिकना फेस नहीं पसंद. मुझे वो बहुत पसंद हैं, जो अच्छे से किस कर सकते हैं.’ साथ ही मलाइका ने बताया कि वैसे लड़के पसंद है जो गॉसिप नहीं करते हैं. वैसे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की इन बातों पर अर्जुन कपूर खरे उतरे हैं.
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved