मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर खान को किया विश…

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर खान 21 सिंतबर को 40वां साल हो गई हैं। करीना का फैबुलस 40वां जन्मदिन उनके परिजनों ने काफी धूमधाम से मनाया। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कोरोना को देखते हुए उन्होंने घर में छोटी-सी पार्टी रखी थी। इसमें उनके नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त उपस्थित रहे। इसके अलावा करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, मां बबीता और पिता रणधीर कपूर भी शामिल रहे। बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा शामिल न हो सकीं। दरअसल, कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। ऐसे में वह घर पर क्वारंटाइन्ड हैं।

मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर खान को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान को किस करते हुए एक फोटो शेयर की।
मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग करीना कपूर खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। इसके अलावा कल देर रात बहन करिश्मा कपूर ने करीना कपूर खान की बर्थडे पार्टी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो अब वायरल हो रही हैं। ग्लैमर और स्टाइल क्वीन करीना कपूर खान इस पार्टी में बिना मेकअप के नजर आईं। बहन करिश्मा कपूर ने पार्टी की कुछ फोटोज शेयर करते हुए करीना कपूर खान को बर्थडे विश किया है।

Share:

Next Post

सोने-चांदी के दाम गिरे, जानिए क्या रहे आज के भाव

Mon Sep 21 , 2020
तीन दिनों में दूसरी बार सस्ता हुआ सोना वायदा भारतीय ज्वैलर्स को उम्मीद त्यौहारी सीजन में बढ़ेगी मांग नई दिल्ली। उच्च वैश्विक दरों के बावजूद आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 51637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जबकि चांदी वायदा 0.13 […]