अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बीच ब्रेकअप (Arjun Kapoor) की सभी अफवाहों आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। ‘इश्कजादे’ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (brake up) पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी पोस्ट की है।
बता दें कि अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘इन अफवाहों की कोई भी जगह नहीं है….सुरक्षित रहिए. सभी के अच्छे रहने की दुआ करता हूं।सभी को प्यार।’ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह अर्जुन कपूर से रिश्ता टूटने के बाद काफी दुखी हैं। मलाइका (Malaika Arora) ब्रेकअप के बाद अकेले रहना चाहती हैं।
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका ने भी कमेंट किया। मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट पर दिल वाला इमोजी बनाया, वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने लिखा- ‘हां, तुम लोग.’ इसके साथ ही दिल वाला इमोजी बनाया। कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बहन रिया कपूर के घर गए थे जहां पर उन्होंने सभी के साथ डिनर किया। रिया और मलाइका के घर आस पास में ही है. इसके बावजूद अर्जुन कपूर, मलाइका (Malaika Arora) से मिलने के लिए उनके घर नहीं गए। मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ फैमिली डिनर पर जाती थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करीब 4 साल से लंबे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते तो कभी रेस्टोरेंट और पार्टी में एक साथ नजर आते हैं।
Share:
