img-fluid

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने किया CM विजय को फोन, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल

May 23, 2026

कुआलालंपुर। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सी जोसेफ विजय (Vijay) राजनीति में एंट्री लेते ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय के तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखते ही उनका असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से फोन पर बातचीत की है। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।

मलेशियाई पीएम ने की खुलकर तारीफ

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपने “दोस्त” विजय से बात की और पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने विजय को तमिलनाडु की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना भी की।

अनवर इब्राहिम ने कहा कि ईश्वर विजय को तमिलनाडु के लोगों के बेहतर भविष्य और सुशासन के लिए शक्ति और बुद्धिमत्ता प्रदान करे। उनके इस संदेश को दक्षिण भारतीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के नजरिये से काफी अहम माना जा रहा है।

सितंबर में भारत दौरे की भी चर्चा

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने यह भी संकेत दिया है कि वह सितंबर में होने वाले ब्रिक्‍स समिट के दौरान भारत आ सकते हैं। राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक, इस यात्रा में वह खास तौर पर तमिलनाडु जाकर विजय से मुलाकात भी कर सकते हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात केवल निजी दोस्ती तक सीमित नहीं होगी, बल्कि दक्षिण भारत और मलेशिया के सांस्कृतिक व राजनीतिक रिश्तों को भी नया संदेश दे सकती है।

मलेशिया में विजय की जबरदस्त लोकप्रियता

मलेशिया में तमिल मूल की बड़ी आबादी रहती है, जिसका वहां की राजनीति और अर्थव्यवस्था में खास प्रभाव माना जाता है। फिल्मों के दौर से ही विजय की लोकप्रियता मलेशिया में काफी ज्यादा रही है और वहां के तमिल समुदाय के बीच उन्हें सुपरस्टार का दर्जा हासिल है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विजय के सत्ता में आने के बाद मलेशियाई नेतृत्व उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत दिखाना चाहता है। इससे मलेशिया के तमिल समुदाय के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा और दोनों क्षेत्रों के सांस्कृतिक रिश्तों को भी मजबूती मिल सकती है।

फिल्मों से राजनीति तक विजय का सफर

सिनेमा जगत में “थलपति” के नाम से मशहूर विजय ने राजनीति में आने के बाद तेजी से अपनी पहचान बनाई है। शुरुआती दौर में उन्हें राजनीति का नया खिलाड़ी माना जा रहा था, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता सीमाओं से बाहर भी चर्चा का विषय बनती दिखाई दे रही है।

Share:

  • 30 जून के बाद बंद हो सकती है LPG सब्सिडी! तुरंत करा लें e-KYC, वरना अटक जाएगा पैसा

    Sat May 23 , 2026
    नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinders) इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि जिन उपभोक्ताओं की e-KYC प्रक्रिया 30 जून 2026 तक पूरी नहीं होगी, उनकी LPG सब्सिडी रोकी जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी गैस सब्सिडी का लाभ लेते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved