img-fluid

साड़ी और पारंपरिक गहने पहन दुबई की सड़कों पर दौड़ीं भारतीय महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

November 24, 2026

दुबई। दुबई की सड़कों पर साड़ी और पारंपरिक गहने (Saree and traditional jewelry) पहनकर साइकिल चलाने और दौड़ लगाने वाली एक भारतीय महिला (Indian woman) का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला की पहचान कंचना नायर के रूप में हुई है, जो सबाह अल अरब रियल एस्टेट एलएलसी की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने दुबई राइड 2026 और दुबई रन में हिस्सा लेकर भारतीय संस्कृति और अपनी मलयाली पहचान को खास अंदाज में प्रदर्शित किया।

दुबई राइड 2026 के दौरान कंचना नायर साड़ी पहनकर साइकिल चलाती नजर आईं। उन्होंने शेख जायद रोड पर साइकिलिंग का वीडियो भी साझा किया। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि जिस सड़क पर आमतौर पर वाहन करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हैं, वहां साइकिल चलाने का अनुभव उनके लिए खास रहा।

कंचना ने इस अनुभव को केरल पिरावी से भी जोड़ा। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को उन्होंने मलयाली महिला के रूप में अपनी भावनाओं और सांस्कृतिक जड़ों का उत्सव मनाने के लिए साड़ी पहनी थी।



  • साड़ी और पारंपरिक गहनों में दुबई रन में लिया हिस्सा

    दुबई राइड के बाद कंचना नायर दुबई रन में भी शामिल हुईं। इस दौरान वह साड़ी और पारंपरिक आभूषण पहने नजर आईं। उन्होंने इस दौड़ को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को समर्पित किया और देश को अपना दूसरा घर बताया।

    अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यूएई ने उन्हें अनेक अवसर, मजबूती और यादगार अनुभव दिए हैं। दौड़ का हर कदम इस देश के प्रति आभार व्यक्त करने का उनका एक तरीका था।

    कंचना नायर के दोनों वीडियो में भारतीय संस्कृति और यूएई के प्रति उनके जुड़ाव की झलक देखने को मिलती है। साड़ी और पारंपरिक आभूषणों के जरिए उन्होंने अपनी भारतीय और विशेष रूप से मलयाली पहचान को प्रदर्शित किया, वहीं दुबई के प्रमुख मार्गों पर आयोजित फिटनेस कार्यक्रमों में भाग लेकर यूएई के साथ अपने रिश्ते को भी जाहिर किया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved