img-fluid

मालवीय नगर अग्निकांड: कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

June 04, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली अग्निकांड मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि होटल की छत का कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था, जिसके चलते लोग छत पर जाने की बजाय खिड़कियों से बाहर कूदने लगे थे। साथ ही, होटल मालिक लवकेश बजाज भी हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था। इस बीच, साकेत कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां उससे अग्निकांड के बारे में पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल मालिक लवकेश बजाज से पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लवकेश बजाज हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था। डर की वजह से मौके से भाग गया था। लवकेश बजाज अपने घर भी नहीं गया और सड़कों पर घूमता रहा।


  • पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने 3 साल पहले अहुलवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग ली थी और उसमें होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था। पहले यहां खादी की शॉप थी, ये लवकेश बजाज ने बताया है। जब ये बिल्डिंग ली गई थी तब उस वक्त ये काफी जर्जर थी।

    पूछताछ में लवकेश बजाज ये भी दावा कर रहा है कि उसने BNB, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट, रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी लेकिन दिल्ली पुलिस उसके इन दावों की जांच कर रही है। आज दोपहर लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी, इसपर साकेत कोर्ट ने मंजूरी दे दी। कोर्ट ने लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

    दिल्ली पुलिस को लवकेश बजाज ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसके पास इतना समय नहीं है कि वो इस होटल को देखे, इसलिए होटल के सभी कामों के लिए उसने स्टाफ रखा हुआ था। इस दौरान, लवकेश बजाज ने कबूल किया है कि उसने होटल के कमरों की संख्या इसलिए बढ़ाई क्योंकि कमाई अच्छी हो रही थी और दिल्ली में सब चलता है।

    Share:

  • कुवैत एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीयों से मिलीं भारत की राजदूत, हर संभव मदद का दिया भरोसा

    Thu Jun 4 , 2026
    कुवैत सिटी। कुवैत में भारत की राजदूत पारमिता त्रिपाठी ने बुधवार को उन भारतीय नागरिकों से मुलाकात की, जो कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल हुए हैं। उन्होंने घायल भारतीयों को दूतावास की तरफ से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। राजदूत कुवैत के सेंट्रल मॉर्चुरी (शवगृह) भी गईं, जहां उस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved