बड़ी खबर

Mamata Banerjee को मिला रोम में विश्व शांति सम्मेलन में शामिल होने का न्योता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) को रोम में आयोजित होने वाले विश्व शांति सम्मेलन (world peace conference) में शामिल होने का न्योता मिला है। इस सम्मेलन में पोप फ्रांसिस भी उपस्थित रहेंगे। यह ईसाईयों का सबसे बड़ा संगठन माना जाता है।


जानकारी मिली है कि यह कार्यक्रम 06 और 07 अक्टूबर को रोम में होगा। ममता को यह आमंत्रण दि कम्युनिटी ऑफ संत ईडिगो ने भेजा गया है। कोलकाता के ईसाई संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की अनुशंसा की गई थी। इस कार्यक्रम में विभिन्न चर्चों की महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित रहेंगी। यह ममता का दूसरा रोम दौरा होगा। इसके पहले वह मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिये जाने के समय साल 2016 में रोम गई थीं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Thu Aug 12 , 2021
12 अगस्त 2021   1. एक शहर रस से भरा, छूना चाहो तो तीर चुभा। उत्तर……मधुमक्खी और छत्ता। 2. कोमल कन्या खतरों में पली, आज जवान कल मरने लगी। उत्तर……गुलाब 3. रबड़ मुझे हराता है लोहा मुझे खींच पाता है बताओ क्या? उत्तर…….चुंबक