img-fluid

ममता का दावा : भाजपा ने खुद कराई अपने कार्यकर्ता की हत्या

December 09, 2020

कोलकाता। उत्तर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर मचे विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा झूठ फैलाने में लिप्त है, वह प्रदर्शन आयोजित कर रही है और अपने ही लोगों की हत्याएं करवा रही है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली में कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ आज भाजपा ने नॉर्थ बंगाल में बंद का आयोजन किया था जिसका व्यापक असर रहा है। अब इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है।

उल्लेखनीय कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सिलीगुड़ी में सोमवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसी दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार किया। इस दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। भाजपा ने आरोप लगाया कि उल्लेन राय नाम के पार्टी कार्यकर्ता को पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज के दौरान “पीट-पीट कर मार डाला। उसे गोली भी मार दी।’’ वहीं पुलिस ने दावा किया कि कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ और प्रदर्शनकारी की मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है। राज्य पुलिस ने कहा कि पार्टी की रैली में भाजपा कार्यकर्ता के मारे जाने की घटना की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ‘शॉटगन जख्मों के कारण मौत हुई।’ पुलिस शॉटगन का इस्तेमाल नहीं करती है। यह स्पष्ट है कि सिलीगुड़ी की कल की रैली में हथियारबंद लोग लाए गए और उन्होंने गोलीबारी की। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • बेन स्टोक्स के पिता गेड स्टोक्स का ब्रेन कैंसर से निधन

    Wed Dec 9 , 2020
    नई दिल्ली। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता गेड स्टोक्स का मंगलवार को निधन हो गया। वे ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें इस साल की शुरुआत में इस बीमारी का पता चला था और पांच सप्ताह के लिए गंभीर हालत में भी रहे थे। गेड स्टोक्स को कुछ हफ्ते पहले जोहानिसबर्ग के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved