देश

शाहरुख को ममता ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जन्मदिन के मौके पर राज्य के ब्रांड‌ अम्बास्डर व दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान को शुभकामनाएं प्रेषित की है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर लिखा कि सदा आकर्षक व्यक्तित्व वाले मेरे प्यारे भाई आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। भविष्य में उनके बेहतर स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं।
उल्लेखनीय है कि महानगर कोलकाता में हर साल आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख खान आते हैं। अपने शानदार अभिनय की वजह से बॉलीवुड का बादशाह”, “किंग ख़ान”, “रोमांस किंग” और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारे जाने वाले शाहरुख खान आज 55 साल के हो चुके हैं। ख़ान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने 30 नामांकनों में से 14 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने सात फ़िल्मफ़ेयर, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
Share:

Next Post

फ्रांस से निकाले गए 183 पाकिस्तानियों में ISI के पूर्व चीफ की बहन भी शामिल

Mon Nov 2 , 2020
पेरिस। इस्लाम को लेकर छिड़ी बहस के बीच फ्रांस ने पाकिस्तान के 183 लोगों का वीजा रद्द कर दिया है। इन सभी पर फ्रांस में अवैध तरीके से रहने का आरोप है। खास बात ये है कि इन 183 लोगों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख रह चुके शुजा पाशा की बहन भी […]