भाजपा के मिशन बंगाल से घबराई ममता कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। चुनाव मेें कांग्रेस और वामपंथियों के साझा चुनाव लडऩे से इनकार के साथ ही उनके अपने भाई ने भाजपा में जाने के संकेत दिए हैं। भाजपा के मिशन बंगाल से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह घबराई नजर आ रही हैं। ममता ने वाम मोर्चा और कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ लड़ाई में साथ देने की अपील की। दोनों ही दलों ने ममता बनर्जी की अपील को खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस और वामपंथियों से एक साथ आने की अपील करने पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि तृणमूल की यह पेशकश दिखाती है कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव में ममता अपने दम पर भगवा पार्टी का मुकाबला करने का सामथ्र्य नहीं रखती हैं। कांग्रेस-वामपंथियों के इनकार पर तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने कहा कि सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ सभी को साथ होना चाहिए। उधर दूसरी ओर ममता बनर्जी के घर में भी बगावत के सुर उठने लगे हैं। उनके भाई कार्तिक बनर्जी ने भाजपा में जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिसमें काबिलियत हो उसे राजनीति में आना चाहिए और जो अच्छा हो जनता को उसे ही चुनना चाहिए।
ब्रिस्बेन। श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 800 विकेट ले सकते हैं, लेकिन नाथन ल्योन के लिए यह उपलब्धि हासिल करना थोड़ा मुश्किल होगा। वर्तमान में, टेस्ट क्रिकेट में ल्योन के नाम 396 विकेट हैं जबकि अश्विन के नाम 377 विकेट हैं। अश्विन […]
नई दिल्ली (New Delhi) । चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी के रूप में एमएस धोनी (ms dhoni) का भविष्य अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास (retirement) लेने के बाद से ही गहन चर्चा का विषय रहा है। कई लोगों का मानना है कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) आखिरी बार हो सकता है […]
दरभंगा। अमेरिका में जारी राष्ट्रपति चुनाव का असर भारत के बिहार में भी दिख रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का प्रचार आखिरी दौर में है। गुरुवार को दरभंगा में रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमेरिकी चुनाव का जिक्र किया। जेपी नड्डा ने कहा कि […]
खजुराहो। महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने की है। कालीचरण पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कई जगह मुकदमे दर्ज किए गए थे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जहां एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म […]