
भोपाल। मिसरोद इलाके में पांच दिन पहले बाइक फि सलने से घायल हुए एक युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राहुल गर्ग (28) इंडस टाउन स्थित आइडियल कैंपस में रहता था। गत 18 नवंबर को सनसिटी के पास उसकी बाइक फि सल गई थी, जिससे उसके सिर और शरीर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद राहुल को इलाज के लिए तुरंत ही पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे अगले दिन एम्स अस्पताल रैफ र कर दिया गया था, जहां रविवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved