img-fluid

आतंकी संगठन टीटीपी से जुड़ा शख्स बंगलूरू में गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तानी सेना पर हमले की रच रहा था साजिश

August 15, 2026

बंगलूरू। बंगलूरू पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान में शामिल होने की कोशिश कर रहा था और पाकिस्तानी सेना और भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। आरोपी की पहचान अशाफुल मलिक के रूप में हुई है। बीती 11 अगस्त को बंगलूरू पुलिस ने बोम्मासांद्रा इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि वह पाकिस्तानी सेना पर हमले की साजिश रच रहा था।

पुलिस के बयान के अनुसार, संदिग्ध आरोपी जिगानी इलाके में रह रहा था और सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। आरोपी अफगानिस्तान में इमरान अहिंदर नामक शख्स के संपर्क में था। इमरान अहिंदर खूंखार आतंकी संगठन टीटीपी का सदस्य बताया जा रहा है और वह फेसबुक के जरिए अशाफुर मलिक के संपर्क में आया।


  • बंगलूरू पुलिस ने बताया कि अशाफुल मानता था कि पाकिस्तान सेना, पाकिस्तानी लोगों और मस्जिदों के खिलाफ अत्याचार कर रही है। साथ ही पाकिस्तानी सेना इस्राइल का भी समर्थन करती है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना से बदला लेने के लिए वह तहरीक ए तालिबान आतंकी संगठन में शामिल होना चाहता था और इसी के लिए अफगानिस्तान के इमरान अहिंदर के संपर्क में था। उसने अफगानिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया था और वीजा के लिए भी आवेदन दे दिया था। हालांकि किन्हीं कारणों से वह अफगानिस्तान नहीं जा सका।

    पुलिस को इस संबंध में सबूत के तौर पर अशाफुल के मोबाइल से मैसेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग आदि बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उससे आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत साजिश रचने, देशद्रोह, जानबूझकर आतंकी कृत्य में शामिल होने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल बंगलूरू के जिगानी इलाके में रह रहा था और उसका मूल निवास पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में है।

    Share:

  • अरुणाचल में लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, चार की मौत; सेना के पांच जवान लापता

    Sat Aug 15 , 2026
    ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दिबांग वैली में अचानक आई बाढ़ से सेना के दो शेल्टर बह गए और पांच जवान लापता हो गए। दोनों घटनाओं में बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved