पुंछ (punchh)। पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ में हुए आतंकी हमले के मामले में पुलिस ने जिस शख्स से पूछताछ के लिए बुलाया था उसकी गुरूवार को मौत हो गई। 35 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी (suicide) कर ली।
बताया कि पिछले हफ्ते पुंछ में सेना के जवानों पर हुए आतंकी हमले के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने एक शख्स को समन देकर पेश होने का आदेश दिया था। बताया जा रहा है कि समन से घबराए शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी। इस शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मरने वाला कुछ घरेलु मुद्दों से परेशान था। आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान पुंछ जिले की मेंढर तहसील के नार गांव निवासी मुख्तार हुसैन शाह के रूप में की जा रही है।
गौरतलब है कि 20 अप्रैल को भट्टा-डूरियन में आतंकवादियों ने घात लगातार सेना के एक ट्रक पर रॉकेट बमों से हमला बोल दिया था। बम से ट्रक को उड़ाकर आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना ने पुंछ और राजौरी के आसपास के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है, लेकिन अभी वो आतंकी पकड़ से बाहर हैं, जो हमले में शामिल थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved