img-fluid

मनचले ने जोधपुर-इंदौर ट्रेन में महिला से की छेड़छाड़, स्टेशन पर चप्पल से हुई पिटाई

August 13, 2023

इंदौर। जोधपुर-इंदौर ट्रेन में एक युवक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर जा रहे एक युवक ने महिला को परेशान करना शुरू किया और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। परेशान महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद जावरा रेलवे स्टेशन पर युवक की जमकर पिटाई हुई।


युवक को महिला ने चप्पलों से पीटा

ट्रेन में जब युवक की छेड़छाड़ ज्यादा बढ़ गई तो परेशान महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने जावरा रेलवे स्टेशन पर युवक को ट्रेन से नीचे उतारा। यहां महिला ने युवक की चप्पलों से पिटाई की और अन्य लोग भी उससे पूछताछ करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share:

  • महापौर द्वारा मधुमिलन चौराहे पर नवीन तकनीक से रोड रेस्टोरेशन कार्य का किया अवलोकन

    Sun Aug 13 , 2023
    पर्यावरण हितैषी रेस्टोरेशन का होगा कार्य इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में किए जा रहे सड़क रेस्टोरेशन कार्यों के क्रम में मधुमिलन चौराहे पर पर्यावरण हितैषी नवीन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे सड़क रेस्टोरेशन कार्य का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़, पार्षद पंखुड़ी जैन, अपर आयुक्त अभय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved