img-fluid

मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह का तबादला, दिलीप कुमार यादव संभालेंगे कमान

February 20, 2023

मंदसौर। मध्यप्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) 5 फरवरी से विकास यात्राएं (Vikas Yatras) निकाल रही है। इसमें जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के साथ ही हितग्राहियों की सूची भी बनाई जा रही है। जो लोग सरकारी योजनाओं से बाहर रह गए हैं, उन्हें भी लाभ दिलाया जा रहा है। मंदसौर में विकास यात्रा के दौरान कलेक्टर गौतम सिंह (Collector Gautam Singh) का जनप्रतिनिधियों से तालमेल नहीं बैठ पाया। नतीजा यह हुआ कि उन्हें हटाकर उनकी जगह भोपाल में पदस्त दिलीप कुमार यादव (Dilip Kumar Yadav) को मंदसौर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर को हटाने के पीछे सांसद सुधीर गुप्ता और मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ-साथ पूर्व मंत्री जगदीश देवड़ा से तालमेल नहीं होना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विकास यात्रा के दौरान कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों में कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद सांसद और मंत्री ने कलेक्टर के प्रति अपनी नाराजगी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया था। सोमवार सुबह से ही चर्चा थी कि गौतम सिंह को हटा दिया है, लेकिन आदेश शाम को आया।


कलेक्टर गौतम सिंह की शिकायतें पहले भी जनप्रतिनिधियों ने भोपाल तक पहुंचाई थी। मामला आपसी सामंजस्य न होने की वजह से बढ़ रहा था। इस बार सांसद सुधीर गुप्ता के साथ मंत्री हरदीप सिंह डंग और जगदीश देवड़ा भी खड़े थे। तीनों के निशाने पर कलेक्टर आ गए थे। हालांकि, कलेक्टर के इस तबादले को हर कोई सामान्य प्रक्रिया बता रहा है।

Share:

  • इंदौर के सिमरोल में छात्र ने महिला प्रिंसिपल को जलाया, हालत गंभीर

    Mon Feb 20 , 2023
    इंदौर। इंदौर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. यहां एक छात्र ने एक महिला प्रिंसिपल को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। प्रिंसिपल बुरी तरह झुलस गयीं. उन्हें गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी छात्र आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिमरोल स्थित बीएम कालेज का है। छात्र ने किसी बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved