
उज्जैन। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनि आश्रम में रात्रि में भगवान का जन्म हुआ और इस अवसर पर शिक्षा स्थली को आकर्षक सजाया गया था। सांदीपनि आश्रम को विशेष रूप से सजाया गया और जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी उस पाठशाला को नींबू, भुट्टे और मधु कामिनी के पत्तों से श्रृंगार किया गया। यहाँ शाम से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे थे। रात्रि 12 बजे भगवान की जन्म आरती की गई जिसमें कई लोग पहुँचे। कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहाँ पूजन किया और आरती में भाग लिया। महर्षि सांदीपनि के वंशज व्यास परिवार के रूपम व्यास ने जन्माष्टमी की पूजा संपन्न कराई। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे सांदीपनि आश्रम को विशेष रूप से विद्युत साज से सजाया गया जो बहुत आकर्षक लग रहा था। इस दौरान दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved