
न्यूयॉर्क। वैज्ञानिक (Scientist) लंबे समय से क्लाइमेट चेंज (Climate change) को लेकर सावधान करते रहे हैं. लेकिन उन चेतावनी को लगभग नजरअंदाज किया जाता है. ऐसे में पर्यावरण परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज (Climate change) की वजह से ऐसा जीव तेजी से बढ़ सकता है, जो इंसानों के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है.
वैज्ञानिकों(Scientist) का दावा है कि दो खास तरह के पैथोजन्स (Pathogens) इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं, वो भी क्लाइमेट चेंज(Climate change) की वजह से. ये पैथोजन्स (Pathogens) समंदर में पाए जाते हैं, लेकिन अब मजबूरी में किनारों की तरफ बढ़ रहे हैं. और इस शताब्दी के आखिर तक दुनिया के हर कोने में पहुंचने का माद्दा भी रखते हैं.
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के इंफेक्शस डिजीज एक्सपर्ट(Infectious Disease Experts from the University of South Florida) सांद्रा गॉम्प्फ (Sandra Gompf) ने दावा किया है कि इंसानी दिमाग को खा जाने वाला अमीबा नाएग्लीरिया फॉलेरी (amoeba naegleria fowleri) और इंसानी शरीर को गला देने वाला बैक्टीरिया विब्रिओ वल्नीफिकस(Bacteria Vibrio vulnificus) अब इंसानों पर कहर बनकर टूट सकते हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved