img-fluid

मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह पर किया तीखा हमला

November 29, 2020


चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar lal Khattar) ने कहा है कि किसान आंदोलन में अवांछित तत्व भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार के पास खबर है कि आंदोलन में खालिस्तान समर्थक भी शामिल हैं।

उन्होंने पीएम मोदी को मारने की धमकी देने वाले एक वायरल विडियो का भी ज़िक्र किया। हालांकि, हरियाणा पुलिस पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर आलोचना हो रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के प्रदर्शन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री का कार्यालय प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहा है। खट्टर ने कहा, “पंजाब के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि हरियाणा के किसान इससे दूर रहे हैं। इसके लिए उनका आभार है। पुलिस भी संयम बरत रही है। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री विरोध प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कई बार पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

मालूम हो कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब से हरियाणा होते हुए हजारों किसानों ने दिल्ली कूच किया था। लेकिन उन्हें जगह-जगह पर रोका गया। दो दिन तक चले टकराव के बाद 27 नवंबर की शाम को दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है।

Share:

  • इंदौर में कुल उपचाररत् कोरोना मरीज हुए 3896, नए 572

    Sun Nov 29 , 2020
    इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 572 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 4954 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 2587 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 2920 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 4328 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 39966 हो गई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved