मनोरंजन

मनोज बाजपेयी का भोजपुरी रैप गाना ‘बंबई में का बा’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

अभिनेता मनोज बाजपेयी का पहला भोजपुरी रैप गाना ‘बंबई में का बा’ रिलीज हो गया है। इस गाने से निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा और मनोज बाजपेयी की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह गाना अनुराग सैकिया द्वारा रचित और डॉ. सागर द्वारा लिखित है। गाने को टी-सीरीज के सहयोग से बनारस मीडियावर्क्स द्वारा निर्मित किया गया है। टीजर और पोस्टर के बाद बुधवार को गाना ‘बंबई में का बा’को  लॉन्च किया गया।
गाना ‘बंबई में का बा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मनोज बाजपेयी को पहले कभी इस अवतार में नहीं देखा गया है। यह गीत पूरी तरह से मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है। गाना ‘बंबई में का बा’ का लिंक शेयर कर मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा-‘जनता के भूरपूर मांग पर।’
कोरोना वायरस महामारी के बीच गाना ‘बंबई में का बा’ को सिटी स्टूडियो में एक दिन में शूट किया गया था। अनुभव सिन्हा ने भी ट्विटर पर  गाने के लिंक को शेयर किया। अनुभव सिन्हा ने लिखा-‘ई ला। देखा। बिने वॉर्निंग के। ‘बम्बई में का बा।’
इस गाने में सबसे लोकप्रिय महानगरीय और व्यस्त शहरों में से एक मुंबई पर प्रकाश डाला गया है। गाना लॉकडाउन के बीच प्रवासियों की दुर्दशा को दर्शाता है। यह सपनों के शहर के बारे में है जो पूरे देश के लोगों को मुंबई आने के लिए आकर्षित करता है। वीडियो में मनोज बाजपेयी का अलग अवतार देखने को मिलता है। अनुभव सिन्हा ने कहा कि मैं लंबे समय से एक भोजपुरी गाना करना चाहता था। मैं 70 के दशक से भोजपुरी माहौल में बड़ा हुआ और बहुत से लोगों को अब भी एहसास नहीं है कि उन दिनों भोजपुरी संगीत बहुत उत्तम दर्जे का हुआ करता था।
अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक अनुभव सिन्हा के बीच पुरानी और गहरी दोस्ती है। दोनों 25 साल बाद एक साथ इस गाने के लिए जुड़े हैं। मनोज बाजपेयी की अनुभव सिन्हा से बॉलीवुड में आने से पहले की दोस्ती हैं और दोनों थिएटर के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। अभिनेता मनोज बाजपेयी को फिल्म इंडस्ट्री में आए 26 साल हो चुके हैं। हाल में मनोज बाजपेयी ने कहा था कि उनका जन्मभूमि बिहार और कर्मभूमि मुंबई है और वे एक बिहारी मुंबइकर हैं। 51 वर्षीय अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाई है।
Share:

Next Post

कोरोना अपडेटः देश में रिकार्ड 95 हजार मरीज बढ़े, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 44 लाख से ऊपर

Thu Sep 10 , 2020
नई दिल्ली। भारत में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ना जारी है। दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 95,735 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 7 सितंबर को रिकॉर्ड 90,802 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे […]