img-fluid

मनोज जरांगे की मराठा आरक्षण पर पंकजा मुंडे को चेतावनी, कहा-“भुजबल का समर्थन किया तो…”

October 06, 2025

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा आरक्षण (Maratha reservation) को लेकर लगी आग अभी भी भड़क रही है। इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बने मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे (Minister Pankaja Munde) और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) को ओबीसी नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) के मराठा आंदोलन के विरोध का समर्थन न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने पंकजा और धनंजय का नाम लेते हुए कहा कि अगर वह छगन भुजबल के समर्थन में मराठा समुदाय का विरोध करते हैं तो अपने राजनीतिक पतन के लिए तैयार रहें।

मराठा आरक्षण को लेकर छगन भुजबल और मनोज जरांगे पाटिल के बीच में पिछले कुछ हफ्तों से टकराव बढ़ा हुआ है। इसी क्रम ने उन्होंने पंकजा और धनंजय को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “छगन भुजबल के जाल में मत फंसो। अगर आप उनका समर्थन करके मराठा समुदाय का विरोध करते हैं, तो यह आपके राजनीतिक पतन और आपके करियर को खत्म कर देगा।”


  • आपको बता दें, राज्य की फडणवीस सरकार ने हाल ही में मराठा समुदाय के सदस्यों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने की सुविधा के लिए हैदराबाद गजेटियर को लागू करने का प्रस्ताव जारी किया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने हालांकि इस फैसले को अवैध बताया है और इसे वापस लेने की मांग की है। भुजबल ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार ने विधि एवं न्यायपालिका विभाग से परामर्श किए बिना प्रस्ताव को कैसे लागू किया।

    ओबीसी नेता इस मुद्दे पर आक्रामक हो गए हैं और उनका कहना है कि मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। जवाब में जरांगे पाटिल ने वडेट्टीवार और भुजबल दोनों की आलोचना की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मराठा आरक्षण का विरोध करने वालों का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति को मराठा समुदाय चुनावों में सबक सिखाएगा।

    कुछ दिनों पहले पंकजा मुंडे ने भी अपनी सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा था कि हम मराठा आरक्षण के विरोध में नहीं है। लेकिन यह ओबीसी वर्ग की थाली में से छीन कर नहीं दिया जाना चाहिए।

    Share:

  • कनाडा में तीन जगहों पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Mon Oct 6 , 2025
    नई दिल्ली. कुख्यात गैंगस्टर (Notorious gangster) लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के नेटवर्क ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी का दावा किया है. कनाडा (Canada) में रविवार देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर हुई फायरिंग (Firing) की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है. गैंग की तरफ से किए गए पोस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved