img-fluid

मनोज मुंतशिर ने कहा- हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है, लोगों ने दिया जवाब…

  • March 12, 2025

    मुंबई। राइटर मनोज मुंतशिर (Writer Manoj Muntashir)  सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, उन्होंने X पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र पर शौचालय (Toilet on Aurangzeb’s tomb) बनवा देना चाहिए। जब से उनका ये बयान सामने आया है लोग उन पर नफरत फैलाने के आरोप लगा रहे हैं। वह ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं।

    क्या बोले मनोज मुंतशिक?
    मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘आज देश में एक ही आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी महाराज नगर में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों? जब हम हिंदू, श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बनाने की लड़ाई लड़ रहे थे, तब कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान तो कण-कण में हैं फिर मंदिर बनाने की क्या जरूरत है!’



    ‘मेरी सरकार से विनती है’
    उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भारत सरकार से विनती करता हूं, औरंगजेब की कब्र हटाने की जरूरत नहीं है, उसके ऊपर शौचालय बनवा दो। आखिर उस बदजात हिंदुओं के हत्यारे की हड्डियां गलाने के लिए यूरिया और नमक तो हम सनातनी दान कर ही सकते हैं। जो लोग कहने वाले हैं कि किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है, मैं उनको बड़ी विनम्रता से बताना चाहता हूं कि हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।

    लगे नफरत फैलाने के आरोप
    मनोज मुंतशिर पर भड़काऊ बयान देकर नफरत फैलाने का आरोप लग रहा है। एक यूजर ने मनोज मुंतशिर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपकी मानसिकता पूरे समाज के लिए जहर से भरी हुई है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप अपने आप को हिंदू कहो या ब्राह्मण, आप जैसे लोगों की वजह से ब्राह्मणों का मुस्लिमों से विवाद हो रहा है।’

    Share:

    पत्नी कियारा आडवाणी के बारे में बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा-बोले-'मेरी आंखें खोल दीं'

    Wed Mar 12 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) के घर जल्द ही खुशखबरी आनेवाली है। दोनों ने पिछले हफ्ते फैंस को बताया कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ शादी को लेकर बात की। उन्होंने बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved