देश

मनोज तिवारी ने कहा- किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष, इनके…

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के साथ किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुद्दा विहीन विपक्ष हताश और निराश हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए संपूर्ण विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा हुआ है।

भाजपा सांसद जौनपुर में प्रेम का पूरा निवासी कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कटिबद्ध है। किसान बिल भी उसी की एक कड़ी है। इससे किसानों को तो नहीं बिचौलियों को अपनी दुकान बंद होती दिखाई दे रही है।

किसान गुमराह न हों और बहकावे में नहीं आए। सरकार किसानों के साथ है। सरकार घर-घर शौचालय, आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक दे रही है। हताशा व निराशा में डूबा विपक्ष किसानों को गुमराह कर अपनी जमीन को तलाशने का असफल प्रयास कर रहा है।

मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे, पंजाब बक्सी के सांसद नीलकांत, सांसद नीरज शेखर, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव, संजय राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, विधायक रमेश मिश्र, पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद, डीएम वाराणसी कौशल राज शर्मा, सीडीओ अनुपम शुक्ल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा मनीष शुक्ल आदि पहुंचे थे।

Share:

Next Post

Vodafone - Idea कम्पनी में सरकार के समर्थन से लिखी जाएगी सफलता की कहानी

Tue Dec 8 , 2020
नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने कहा है कि दरों, शुल्कों, स्पेक्ट्रम की उपलब्धता और कीमतों को लेकर कई चुनौतियां हैं, लेकिन सरकार के समर्थन और मौजूदा प्रगतिशील नीतियों से दूरसंचार क्षेत्र ‘सफलता की कहानी’ लिखने में सफल रहेगा। वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रविंदर टक्कर ने कहा कि कई पहलू मसलन भारत-केंद्रित […]