img-fluid

कभी अपने माता-पिता के खिलाफ भी हो गए थे कई एक्टर्स

January 29, 2025

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स  (Bollywood Celebs) की जिंदगी हमेशा चकाचौंध से भरी नहीं होती है। ये सेलेब्रिटी (Celebrity) अपनी निजी जिंदगी में कई परेशानियों से गुजर रहे होते हैं जिनमें से एक पारिवारिक टकराव है। ऐसे कई सेलेब्रिटीज रहे जिन्होंने अपने माता-पिटा के साथ हुए विवाद को सार्वजनिक किया। कुछ मामलों में तो बात इतनी बढ़ गई कि कोर्ट का दरवाजा खटकाना पड़ा। हालांकि, समय के साथ ये रिश्ते सुलझ भी गए।

नूतन और शोभना समर्थ
काजोल की मौसी और दिग्गज एक्ट्रेस नूतन ने अपनी मां शोभना समर्थ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। विवाद तब शुरू हुआ जब शोभना समर्थ ने कथित तौर पर नूतन पर उनके को-एक्टर्स के साथ संबंध होने का आरोप लगाया। यह आरोप नूतन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहा था, और उन्होंने अपनी छवि बचाने के लिए यह कानूनी कदम उठाया। हालांकि, बाद में मां-बेटी ने इस विवाद को सुलझा लिया।



नूतन और शोभना समर्थ
राजेंद्र कुमार और उनके बेटे कुमार गौरव के बीच आर्थिक और पेशेवर मामलों को लेकर मतभेद हुए थे। कहा जाता है कि इन मतभेदों के चलते उनका रिश्ता काफी तनावपूर्ण हो गया था। उस दौर में इनके पारिवारिक विवादों ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी।

लीना चंदावरकर और उनके माता-पिता
एक्ट्रेस लीना चंदावरकर के अपने माता-पिता के साथ मतभेद हुए जब उन्होंने गायक किशोर कुमार से शादी करने का फैसला किया। उनके माता-पिता ने इस शादी का कड़ा विरोध किया। लेकिन लीना ने किसी की नहीं मानी और अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर ली।

प्रतीक बब्बर और उनका परिवार
प्रतीक बब्बर, जो स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं, ने कई बार अपने परिवार के साथ तनावपूर्ण संबंधों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें त्याग और पारिवारिक मुद्दों का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय के साथ इनके पारिवारिक रिश्ते सुधर गए।

अमीषा पटेल
अमीषा पटेल का अपने माता-पिता के साथ एक सार्वजनिक विवाद था, खासकर अपने पिता के साथ। यह विवाद उनके परिवार द्वारा उनके करियर की कमाई को लेकर हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका पैसा गलत तरीके से संभाला और उनकी इच्छा के खिलाफ काम किया।

Share:

  • भगदड़ के कारण अखाड़ा परिषद् ने टाल दिया था अमृत स्नान, भीड़ छंटने के बाद अखाड़े करेंगे स्नान

    Wed Jan 29 , 2025
    प्रयागराज. महाकुंभ (Maha Kumbh) में दूसरे अमृत स्नान (Second Amrit Bath) यानी मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर सुबह-सुबह भगदड़ (stampede) मच गई. हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े (Panchayat Niranjani Akharas) ने ऐलान किया कि अब बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर स्नान किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved