
मंत्री एंदलसिंह कंसाना का दावा
भोपाल। मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले शिवराज कैबिनेट में शामिल एंदलसिंह कंसाना ने दावा किया कि उपचुनाव में सीटों की संख्या बढ़ सकती है। कांग्रेस के कई विधायक उनके सम्पर्क में हैं, जो चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस के शुद्धिकरण के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि शुद्धिकरण भाजपा का हो गया है। कमलनाथ प्रदेश के नहीं, छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में सिर्फ छिंदवाड़ा का ही विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 27 सीटों पर जीतेगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved