img-fluid

मकर संक्रांति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

January 14, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं (Many leaders including Union Home Minister Amit Shah) ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं (Wished the Countrymen on Makar Sankranti) । यह त्योहार न सिर्फ मौसम के बदलाव का संकेत देता है, बल्कि नई शुरुआत, सकारात्मकता और समृद्धि का संदेश भी देता है।


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मकर संक्रांति के महापर्व पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तरायण के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने भगवान सूर्य नारायण से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की। अमित शाह ने अपने संदेश में इस पर्व को आस्था और ऊर्जा से जुड़ा हुआ बताया।

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लिखाधर्म, सेवा और दान-पुण्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक समृद्ध त्योहार है, जो समाज को सकारात्मकता, समानता और समर्पण की भावना से जोड़ता है। जेपी नड्डा ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में आरोग्य, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए और सूर्यदेव की कृपा से देशवासियों का जीवन खुशहाल बने।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मकर संक्रांति, उत्तरायण, माघ बिहू और पोंगल जैसे पर्वों की एक साथ शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सभी त्योहार नई शुरुआत, शुभ अवसरों और प्रकृति की शाश्वत लय के प्रतीक हैं। राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़े हुए हैं और सद्भाव, संतुलन तथा विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कामना की कि यह पवित्र समय देश में शांति, समृद्धि और सामूहिक विकास लेकर आए।
    इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आए। उन्होंने देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Share:

  • ‘ऑपरेशन पवन’ में भारतीय सेनाओं का साहस और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Wed Jan 14 , 2026
    नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि ‘ऑपरेशन पवन’ में भारतीय सेनाओं का साहस और बलिदान (Courage and Sacrifice of the Indian Armed Forces in Operation Pawan) हमेशा याद किया जाएगा (Will always be Remembered) । भारतीय सेना के कई वीर जवानों ने वर्ष 1987 से 1990 के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved