
फिर बंगाल दौरे पर शाह ….टीएमसी में खलबली
कोलकाता। गृहमंत्री अमित शाह आज फिर बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। शाह के दौरे के पहले टीएमसी में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि टीएमसी के कई नेता अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
हाल ही में बंगाल के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया था कि टीएमसी के लगभग 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। विजयवर्गीय के बयान के बाद से ही टीएमसी में एक बड़ी टूट की अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। आज गृहमंत्री अमित शाह के फिर बंगाल दौरे के बाद ममता बनर्जी के माथे पर बल नजर आने लगे हैं। शाह के बंगाल आगमन के दौरान कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बंगाल में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने भी दौरा किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved