
इंदौर। अयोध्या में आज होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेशभर में अनेक आयोजन हो रहे हैं। इंदौर में एसोसिएशन ऑफ अनएडेड सीबीएसई स्कूल, नगर निगम और इंदौर सहोदय स्कूल ने भगवान राम के जीवन पर आधारित पेंटिंग के जरिए गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे विजयवर्गीय ने भी उसे सराहा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। समाज के सभी वर्गों को सद्भावना के साथ कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे।
160 स्कूलों के विद्यार्थी हुए शामिल
प्रदर्शनी में शहर के 160 स्कूलों के विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाई। प्रदर्शनी में 41 हजार 148 पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी भगवान श्रीराम के जीवन, रामायण और रामचरित मानस पर केंद्रित थी। प्रदर्शनी में रामायण के सभी प्रसंगों को पेंटिंग में उकेरा गया था। प्रदर्शनी में 2 हजार विद्यार्थियों और 500 शिक्षकों की सहभागिता रही।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved